भास्कर गरबा महोत्सव में पहुंचे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, कन्याओं को बताया साक्षात दुर्गा स्वरूप,‘संजू भैया’ के साथ सेल्फी लेने की मची होड़, गरबा महोत्सव में उत्साह के बीच विधायक ने की कन्याओं की आराधन
कटनी। दैनिक भास्कर समूह द्वारा साधूराम स्कूल में आयोजित गरबा महोत्सव में विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक शामिल हुए। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गरबा महोत्सव में मौजूद कन्याओं और प्रतिभागियों के बीच विधायक की मौजूदगी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री पाठक ने गरबा महोत्सव में शामिल कन्याओं को साक्षात दुर्गा स्वरूप बताते हुए उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि गरबा केवल नृत्य का आयोजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की आराधना का एक माध्यम भी है। नवरात्र के दौरान गरबा के जरिए श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ देवी की उपासना करते हैं।
विधायक श्री पाठक के गरबा स्थल पर पहुंचने के बाद बच्चों और युवाओं में उनसे मिलने तथा सेल्फी लेने को लेकर उत्साह नजर आया। कई बच्चों की जिद पर उन्होंने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इस दौरान ‘संजू भैया’ के साथ तस्वीर लेने के लिए लोगों में होड़ लगी रही।
गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील मुरारी, श्री आशीष पाठक, श्री अनुज तिवारी, श्री गुड्डा जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।













