Thursday, May 28, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

विजयराघवगढ़ तथा कैमोर में आज विधायक संजय पाठक करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण

विजयराघवगढ़ तथा कैमोर में आज विधायक संजय पाठक विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। आज 03 जून 2025 को शाम 4 बजे विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मुख्यातिथ्य में उनके कर कमलों द्वारा कर्मयोगी पंडित सत्येंद्र पाठक जी नवीन बस स्टैंड विजयराघवगढ़ प्रांगण में 100 फिट का झंडा फहराकर विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया जाना है ।

कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मनीष मिश्रा (अध्यक्ष नगर परिषद विजयराघवगढ़) एवं विशिष्ट अतिथि हरिओम बर्मन (उपाध्यक्ष नगर परिषद विजयराघवगढ़) रहेंगे। इसके बाद संजू भैया नगर परिषद कैमोर के लिए प्रस्थान करेंगे जहां शाम 5 बजे उनके मुख्यातिथ्य में उनके करकमलों द्वारा कर्मयोगी पंडित सत्येंद्र पाठक बस स्टैंड एवं फायर स्टेशन  का लोकार्पण किया जाना है। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा जी(अध्यक्ष नगर परिषद कैमोर) एवं विशिष्ट अतिथि संतोष केवट (उपाध्यक्ष नगर परिषद कैमोर) रहेंगे।उपरोक्त कार्यक्रमों में सभी से उपस्थिति की अपील की गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम