Site icon Yashbharat.com

कटनी जिले के इन दो थाने को ISO अवार्ड, 7 फरवरी को भव्य कार्यक्रम में विधायक संजय पाठक देंगे प्रमाण पत्र

images 20 1

कटनी जिले के दो थाने को ISO अवार्ड मिला है।यह सर्टिफिकेट कल 7 फरवरी को भव्य कार्यक्रम में दिया जाएगा।  कटनी जिले के अनुभाग विजयराघवगढ़ से थाना विजयराघवगढ़ एवम् थाना कैमोर को ISO अवार्ड दिया जा रहा है। क्वालिटी गुणवत्ता तथा जनता को मिलने वाली सुविधाओं के आंकलन के बाद यह अवार्ड दिया जाताहै।

विजयराघवगढ़ थाना परिसर मे कल 7 फरवरी सुबह 11:30 मुख्य अतिथि संजय सत्येंद्र पाठक पूर्व मंत्री (मध्यप्रदेश शासन), विधायक विजयराघवगढ़ एवम्
विशिष्ट अतिथि अभिजीत रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी की गरिमामई उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में यह प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

कार्यक्रम में पुलिस के कार्य एव थाने की डाक्यूमेंट्री संगीतमय प्रस्तुति उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों तथा क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के आयोजक कृष्णपाल सिंह एसडीओपी विजयराघवगढ़ तथा अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ व सुदेश कुमार समन कार्य. निरीक्षक थाना प्रभारी कैमोर होंगे।

Exit mobile version