विजयराघवगढ़, बरही, कैमोर के नवनियुक्त एल्डरमैनो को विधायक संजय पाठक ने दी बधाई, नगर परिषद में 4-4 सदस्य मनोनीत एल्डरमैनो से जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जताई उम्मीद

कटनी । मप्र शासन के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आज कटनी जिले के विजयराघवगढ़,बरही, कैमोर के एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की घोषणा की गई है जिसमें तीनों नगर परिषदों में चार चार एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने सभी एल्डर मैंनो को मिले नए दायित्वों को लेकर बधाई शुभकामनाएं प्रदान की है उन्होंने अपने संदेश में है कि एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) के रूप में आपको मिला दायित्व एक अत्यंत जिम्मेदारी भरा पद है, जो सीधे तौर पर नगर के सुव्यवस्थित विकास और जन-भागीदारी से जुड़ा है।

आप सभी से यह अपेक्षा है कि अपने-अपने नगरों में सुशासन, विकास कार्यों और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आपकी जानकारी ,अनुभव से नगर निकायों को नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे शहरों के विकास की गति तेज होगी।

मैं नगर परिषद कैमोर के लिए नियुक्त एल्डरमैन श्रीमति शोभा सोनी,श्री अरुण गुप्ता, श्रीमति सुनीता मुंगेरिया , श्रीमति किरण बर्मन बरही में नियुक्त एल्डरमैनश्रीमति किरण पटेल, श्री रजनीश नामदेव,श्री रघुनाथ गुप्ता, श्री मनोज रावत विजयराघवगढ़ में नियुक्त एल्डरमैन श्री राकेश पांडे, भारत कोल, श्री महेन्द्र ताम्रकार, श्रीमति रोशनी सोनी को बधाई देते हुए आशा करता हूं कि आप सभी मिले जिम्मेदारी भरे दायित्व के साथ ‘ विकसित विजयराघवगढ़ -विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देगे।

Exit mobile version