
कटनी -मध्य प्रदेश शासन द्वारा 5 जून से 16 जून 2024 तक चलाए जा रहेजल गंगा संवर्धन अभियान को जिला कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में जल स्रोतों के संरक्षण संवर्धन व पुनर्जीवन के लिए शासन और समाज के सहयोग से श्रमदान करते हुए सघन अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान केअंतर्गत आज दिनांक 11 जून 2024 को जनपद पंचायत कटनी अंतर्गत ग्राम कन्हवारा में विधायक संदीप जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रदीप सिंह, तहसीलदार एस पी सिंह बघेल, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल, जनपद पंचायत के कार्यपालन यंत्री एस के खर्द, एपीओ श्रीमती वर्षा जैन, उप यंत्री श्रीमती प्रेरणा सिंह, विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, स्थानीय सरपंच रतन आदिवासी, समस्त पाच गण,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष स्वाधीन शुक्ला, सचिव अवधेश तोमर, समिति के सदस्य गण जितेंद्र नामदेव ,अतुल पांडेय, आशीष जलौन्हा, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम जन अभियान परिषद के परामर्शदाता अमित तिवारी, रामानुज पांडेय, विनीत सोंधिया ,ग्राम पंचायत के सचिव नरेश पटेल, रोजगार सहायक सुनील दाहिया , सीएमसीएलडीपी छात्र सुखेंद्र सिंह, राजेश हिंदूजा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वाति सोनी,सहितअन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति में श्री शंकर तालाब में श्रमदान करते हुए तालाब गहरीकरण का कार्य किया गया। जिससे तालाब में अधिक से अधिक वर्षा जल का संचय हो सके और ग्राम वासियों को वर्ष भर उपयोग के लिए तालाब में पानी की व्यवस्था हो सके।
ग्राम वासियों ने तालाब गहरीकरण के लिए किए गए श्रमदान कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की और सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं इस अभियान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि जिस कार्य में शासन के साथ-साथजन भागीदारी होती है वह कार्य सदैव सफल होते हैं, इसी श्रृंखला में विगत दिवस कन्हवारा के कछवाहा तालाब में भी ग्राम पंचायत,व स्वयंसेवी संगठनों की पहल पर ग्राम वासियों के सहयोग से घाट में साफ सफाई का कार्य किया गया था,








