Mizoram Election Result 2023 Live: मतगणना जारी, मिजोरम में रुझानों में ZPM को बहुमत। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों/परिणामों में ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) की सरकार बनती दिख रही है। बता दें, मिजोरम में पहले रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित होने वाला था, लेकिन चुनाव आयोग ने तारीख में संशोधन कर दिया। राज्य में विधानसभा की 40 सीटे हैं। कुल 174 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। यहां 7 नवंबर को मतदान हुआ था। पर बने रहे।
4 December 2023 Result Updates Live
12 : 54 : 54 PM
#MizoramElections2023: मतगणना जारी, जानिए अब तक के रुझान
कुल सीट: 40, बहुमत: 21
MNF: 10
ZPM: 27
कांग्रेस: 1
अन्य: 2
10 : 57 : 59 AM
Mizoram Election Result 2023 Live: मिजोरम में 3 सीट पर भाजपा आगे
मिज़ोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार ZPM-29, MNF-7, BJP- 3 और कांग्रेस-1 सीट से आगे चल रही है।
9 : 17 : 02 AM
#MizoramElections2023: मतगणना जारी, जानिए अब तक के रुझान
कुल सीट: 40, बहुमत: 21
MNF: 10
ZPM: 23
कांग्रेस: 5
BJP: 1
9 : 04 : 40 AM
#MizoramElections2023: मतगणना जारी, जानिए अब तक के रुझान
कुल सीट: 40, बहुमत: 21
MNF: 10
ZPM: 21
कांग्रेस: 6
अन्य: 0
9 : 02 : 48 AM
#MizoramElections2023 : पहले आधिकारिक ट्रेंड में भाजपा आगे
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, चुनाव आयोग द्वारा जारी पहले आधिकारिक रुझान में भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है। सभी 40 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।
7 : 15 : 34 AM
Mizoram Election Result 2023: तीन दलों में है मुख्य मुकाबला
मिजोरम में कुल 40 विधानसभा सीट है और किसी भी दल को बहुमत प्राप्त करने के लिए 21 सीटें प्राप्त करना होगी। यहां मुख्य मुकाबला एमएनएफ, कांग्रेस और जेडपीएम के बीच है।
7 : 12 : 40 AM
Mizoram Election Result 2023 Live: भाजपा ने सिर्फ 22 सीटों पर उतारे हैं प्रत्याशी
मिजोरम में भाजपा ने 23 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारा है। ये ऐसी सीटें हैं, जहां पर भाषाई अल्पसंख्यक की संख्या ज्यादा है। रेंग और चकमा आदिवासी समुदाय के लोग इन सीटों पर ज्यादा है।
7 : 07 : 29 AM
Mizoram Election Result 2023: मिजोरम में थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती
मिजोरम के सेरछिप में मतगणना केंद्र पर तैयारियां जारी है। विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी। देखें वीडियो –
9 : 41 : 16 PM
Mizoram Election Result 2023: एग्जिट पोल में किसकी बनगी सरकार
एक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल ने जोरम पीपल्स मूवमेंट को स्पष्ट बहुमत दिया है। इसने जेडपीएम को 28-25, एमएनएफ को 3-7 और कांग्रेस को 2-4 सीटें दी हैं। एग्जिट पोल ने भाजपा को 0-2 सीटें दी हैं। सी-वोटर एग्जिट पोल ने एमएनएफ को 15-21, जेडपीएम को 12-18, कांग्रेस को 2-8 और अन्य को 0-5 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। जन की बात एग्जिट पोल में एमएनएफ को 10-14, जेडीपीएम को 15-25, भाजपा को 0-2 और कांग्रेस को 5-9 सीटें दी है।
9 : 40 : 57 PM
Mizoram Election Result 2023: पार्टी के अनुसार उम्मीदवारों की संख्या
मिजो नेशल फ्रेंट, जोरम पीपुल्स मूवमेंट और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा 23 और आम आदमी पार्टी ने 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों को नामांकित किया है। इसके अलावा 27 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं।
9 : 40 : 38 PM
Mizoram Election Result 2023: 7 नवंबर को एक चरण में हुए थे मतदान
मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी। राज्य में फिलहाल मुख्यमंत्री जोरामथांगा की मिजो नेशनल फ्रंट 27 सीटों के साथ सरकार में हैं।
9 : 39 : 17 PM
Mizoram Election Result 2023: कहां और कैसे देखें रिजल्ट
मिजोरम विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 के लाइव अपडेट देखने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप नईदुनिया की वेबसाइट https://www.naidunia.com/ पर चुनाव से जुड़े अपडेट पढ़ सकते हैं।
