Saturday, May 2, 2026
Latest:
FEATUREDLatestStyle

Miss World 2023 मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता भारत में आयोजित होगी

Miss World 2023 मिस वर्ल्ड के 71वें संस्करण की मेजबानी भारत करेगा। इस साल मिस वर्ल्ड 2023 सौंदर्य प्रतियोगिता भारत में आयोजित होने जा रही है। बता दें कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी 27 साल बाद भारत में की जाएगी। आखिरी बार ये 1996 में भारत में आयोजित हुई थी।

मिस वर्ल्ड संगठन के अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि यह आयोजन के जरिए हम भारत की अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तर के आकर्षण और लुभावनी जगहों को बाकी दुनिया के साथ साझा कर सकेंगे। इस मौके पर साल 2022 की मिस वर्ल्ड करोलिना बेलवास्का भी मौजूद थीं।

Miss World 2023 को लेकर उत्साह

जूलिया मॉर्ले ने भारत के मिस वर्ल्ड 2023 का स्थान बनने को लेकर भी अपना उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मुझे 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के नए डेस्टिनेशन के रूप में भारत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 30 साल से अधिक समय पहले जब मैंने इस अविश्वसनीय देश का दौरा किया था, तब से मुझे भारत से बहुत लगाव है। हम आपके अद्वितीय और विविध को साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।” इस सौंदर्य प्रतियोगिता में 130 से अधिक देशों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने घोषणा करते हुए बताया कि नवंबर- दिसंबर 2023 में होने वाले ग्रैंड फिनाले से एक महीने पहले प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कई राउंड होंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम