Miss World मानुषी ने बनाए बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन

-
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमवार को बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन के उपयोग के जरिये महिलाओं की स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए मिस वर्ल्ड संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। मानुषी ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन बनाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
-
2 / 8
मानुषी छिल्लर की ये तस्वीरें कोलकाता के जूट इंडस्ट्री एसोसिएशन की हैं। जहां पर खुद मिस वर्ल्ड सैनिटरी नैपकिन को बनाती दिख रही हैं।
-
3 / 8
मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर से मुलाकात के बाद नायडू ने कहा, यह भारत और दुनिया में कहीं भी लड़कियों और महिलाओं द्वारा महसूस की जाने वाली एक बड़ी आवश्यकता का जवाब देती है।
-
4 / 8
इस दौरान मिस वर्ल्ड संगठन की अध्यक्ष जुलिया मोरले और देश में सैनिटरी नैपकिन को बनाने वालों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उप राष्ट्रपति से मुलाकात की। उन्होंने उप राष्ट्रपति को महिलाओं के बीच स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी ‘विशाल मानवतावादी विश्व यात्रा’ के बारे में बताया।
-
5 / 8
जूलिया मोरले मानुषी छिल्लर के लिए कहा कि या तो सुंदर व्यक्ति होते हैं या फिर कर्तव्यपरायण व्यक्ति, लेकिन यह सौंदर्य और कर्तव्य का मिश्रण है जो किसी को सबसे शक्तिशाली बनाता है। उन्होंने कहा, यह है वह बात जो मानुषी छिल्लर द्वारा महिला हितों के लिए अपना समर्थन देने में प्रदर्शित होती है।
-
6 / 8
मानुषी छिल्लर बेहद कम उम्र में ही मिस वर्ल्ड बनी हैं।
-
7 / 8
वह हरियाणा की पहली महिला हैं जिसने सुंदरता में दुनिया का सबसे बड़ा मिस वर्ल्ड खिताब जता है।
-
8 / 8
अब वह जगह-जगह जाकर महिलाओं को कई चीजों के बारे में जागरुक कर रही हैं।