Site icon Yashbharat.com

Miss India 2020: तेलंगाना की मानसा वाराणसी के सिर पर सजा मिस इंडिया 2020 का ताज, ये स्टार्स हुए इवेंट में शामिल

11 02 2021 miss india 2020 21357697

नई दिल्ली। तेलंगाना की रहने वाली मानसा वाराणसी ने फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब जीत लिया है। मानसा के सिर मिस इंडिया का ताज सज गया है। बुधवार को मुंबई के प्लश होटल में आयोजित हुए ङ्करुष्टष्ट फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले इवेंट की फोटोज़ फेमिना मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई हैं। इन फोटोज़ में फेमिना मिस इंडिया 2020, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 और फेमिना मिस ग्रेंड इंडिया 2020 नज़र आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर दी गई जानकारी के अनुसार जहां मानसा ने मिस इंडिया 2020 का खिताब जीता है तो वहीं मान्या सिंह वीएलसीसी फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया और मनिका शियोकांड वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का खिताब जीतकर फर्स्ट और सेकेंड रनरअप रहीं।

टॉप 5 में पहुंचीं ये सुंदरियां

टॉप 5 में अपनी जगह बनाने वाली ब्यूटी क्वीन्स थीं गुजरात की खुशी मिश्रा, उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह, तेलंगाना की मानसा वाराणसी, कर्नाटक की रति हुलजी और हरियाणा की मनिका शेओकांड।

ये स्टार्स हुए शामिल: वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले इवेंट में कई बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए। मिस इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर इवेंट की कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया, चित्रांगदा सिंह, एक्टर अपारशक्ति खुराना और पुलकित सम्राट नज़र आ रहे हैं। अपारशक्ति इस इवेंट में बतौर होस्ट नज़र आए थे। इनके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने भी अपने डांस से फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रैंड फिनाले में डांस से जलवा बिखेरा।

आपको बता दें कि कोरोना की वजह से ऐसा पहली बार हुआ कि मिस इंडिया (स्नद्गद्वद्बठ्ठड्ड रूद्बह्यह्य ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड 2020) कॉन्टेस्ट को डिजिटल तरीके से आयोजित किया गया। ये मिस इंडिया 2020 का 57 वां संस्करण था।

Exit mobile version