सायना इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा मिष्ठी चतुर्वेदी कला संकाय में 99.2 अंक हासिल कर बढ़ाया स्कूल व शहर का मान

कटनी। गतदिवस घोषित सीबीएसई परीक्षा परिणाम में सायना इंटरनेशनल स्कूल कक्षा बारहवीं के कला संकाय में मिष्ठी चतुर्वेदी ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर व संस्था का नाम रोशन किया। मिष्ठी चतुर्वेदी ने आईपी और पेंटिंग में 100 प्रतिशत, राजनीतिशास्त्र और अर्थशास्त्र में अधिकतम 99 प्रतिशत, इतिहास में 98 प्रतिशत और अंग्रेजी में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है। मिष्ठी चतुर्वेदी की इस सफलता पर सायना की चेयरपर्सन डॉ. निधि पाठक, विधायक एवं पूर्वमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक, पूर्व महापौर एवं सायना की सचिव श्रीमती निर्मला सत्येन्द्र पाठक, सायना ग्रुप के एमडी वरुण गौतम, मैनेजमेंट प्रतिनिधि ऋषि अरोरा सहित अभिभावकों ने छात्रों व शिक्षकों को बधाई दी है। सायना की चेयरपर्सन डॉ. निधि पाठक ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सायना शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने व संस्कार देने का काम भी करता है। इसलिए सायना के बच्चे निरंतर कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प के साथ परीक्षाओं की तैयारी करते हैं व सफल होते हैं। सायना के बच्चे वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भी सदैव तैयार रहते हैं। मैं मिष्ठी के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।

 

Exit mobile version