पत्नी की मौत के कुछ मिनट बाद ICU में प्रदेश के गृह सचिव ने खुद को गोली से उड़ाया
पत्नी की मौत के कुछ मिनट बाद ICU में प्रदेश के गृह सचिव ने खुद को गोली से उड़ाया
असम से दिल को झकझोरने वाली खबर आई है असम के गृह सचिव शिलादित्य चेतिया ने मंगलवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह खौफनाक कदम अपनी पत्नी की मौत के कुछ मिनट बाद उठाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेतिया की पत्नी को कार्सिनोम के चौथे चरण का कैंसर था। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही थीं। उनकी देखरेख के लिए वह चार महीने से ऑफिस भी नहीं गए थे। उन्होंने छुट्टी ले रखी थी। पत्नी ने मंगलवार शाम को आखिरी सांस ली।
चेतिया पत्नी की मौत को बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्होंने अस्पताल में ही अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
उनकी पत्नी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं, इसलिए शिलादित्य चेतिया चार महीने से छुट्टी पर चल रहे थे। वह 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।