Site icon Yashbharat.com

नाबालिग ने जीजा के साथ सुसाइड कि‍या, ग्रामीण बोले- पुलिस की लापरवाही से गई जानें

01 04 2023 mout 1

अररिया। नाबालिग ने जीजा के साथ सुसाइड कि‍या। अररिया में 14 साल की लड़की ने अपने जीजा मिट्ठू सिंह के साथ खुदकुशी कर ली। दोनों ने ताराबाड़ी थाने में हाजत में फंदे से झुल गए। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले ही दोनों ने शादी भी की थी। परिजनों की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। पुलिस ने दोनों को थाने में रखा था। बताया जा रहा है कि मिट्ठू सिंह ने अपनी साली को अपने पास बुलाया। इसके बाद दुपट्टे से फंदा बनाकर दोनों हि‍रासत के गेट से झूल गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पांच पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए

इधर, दो-दो मौत के बाद ग्रामीण उग्र हो गए। ताराबाड़ी थाना का घेराव कर आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ किया और थाना में आगजनी की। थाना को आग को उसके कर दिया गया है।सूचना के बाद सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह सहित कई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, आक्रोशित ग्रामीणों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन जारी रहा और पुलिसकर्मियों के ऊपर जमकर पथराव किया। इसमें सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए हैं।

पुलिस की गोलीबारी में तीन लोग हुए घायल

इधर, लोगों के उग्र प्रदर्शन को काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया। लेकिन, जब लोग नहीं मानें तो पुलिस ने हवाई फायरिंग की। लोगों का आरोप है कि पुलिस की गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगी है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में शोभित पासवान की पत्नी मानती देवी और मथुरानंद मंडल के पुत्र मनोज मंडल शामिल हेैं। मानती के हाथ और मनोज के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं नॉखे लाल सिंह की पत्नी श्यामा देवी के सिर में चोट लगी है। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ग्रामीण बोले- पुलिस की लापरवाही से गई जानें

दरअसल गुरुवार की रात गुरुवार रात ताराबाड़ी थाना के हिरासत में नाबालिग लड़की ने अपने जीजा के साथ खुदकुशी कर ली। पुलिस के लापरवाही को मौत का जिम्मेवार मानते हुए आक्रोशित लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित लोग पुलिस द्वारा पिटाई करने के कारण मौत होने की बात मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। सूचना मिलते ही क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग ताराबाड़ी थाना पहुंचकर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं।

दोनों साथ थे, पुलिस ने दोनों को थाने लेकर आ गई

जानकारी मुताबिक दो दिन पूर्व ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी लड़की अपने जीजा के साथ रह रही थी। आरोपी उसे अपनी पत्नी के तरह रख रहा था। लोगों का कहना है कि आरोपी ने डेढ़ साल पहले ही शादी की थी। इसी बीच उसने अपनी पत्नी की छोटी बहन को प्रेम जाल में फंसा लिया। ग्रामीणों को दोनों के साथ रहने की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। इसके बाद दोनों ने देर रात खुदकशी कर ली।

Exit mobile version