Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश में आज मंत्रियों को मिल सकते हैं प्रभार वाले जिले

10 01 2024 cm mohan yadav in lby programme 215 2024110 12917

भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रियों को आज देर शाम तक प्रभार वाले जिले मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक आज इसके लिए एक महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें भाजपा संगठन सहित मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि मोहन सरकार बनने के 8 महीने बाद भी मंत्रियों को प्रभार वाले जिलों का बंटवारा नही हुआ है, लेकिन अब आज देर रात तक मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों का बंटवारा होने की उम्मीद है, क्योंकि सीएम मोहन यादव ने कहा था कि 15 अगस्त को प्रभारी मंत्री ही जिलों में झंडा फहराएंगे। ऐसी भी चर्चा है कि खुद सीएम मोहन एक जिले का प्रभार ले सकते हैं।

55 जिले सीएम सहित 33 मंत्री

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के अलावा, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह, सम्पतिया उईके, तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंषाना और निर्मला भूरिया सरकार के अगुवा हैं.

इसके अलावा गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, प्रद्युम्न सिंह तोमर, रामनिवास रावत, राकेश शुक्ला, चेतन्य काश्यप, इंदर सिंह परमार, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी, कृष्णा गौर, धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन सिंह पटेल, नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, अहिरवार दिलीप, राधा सिंह शामिल हैं.

प्रदेश में कुल 55 जिले हैं. जबकि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली मोहन यादव सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 33 मंत्री ही हैं. ऐसे में 22 जिलों के लिए अभी मंत्रियों का ऐलान नहीं हुआ है

Exit mobile version