Site icon Yashbharat.com

प्रभारी मंत्री श्री सिंह जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में करेंगे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा

IMG 20251212 WA0021

प्रभारी मंत्री श्री सिंह जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में करेंगे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षाकटनी – प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री, श्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को प्रातः 11:00 बजे से जिला पंचायत सभागार में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया है।
बैठक में प्रभारी मंत्री श्री सिंह नगर निगम, उद्योग विभाग, खनिज संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल निगम, पीएचई, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, एनएचएआई, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन, नर्मदा घाटी प्राधिकरण, ब्रिज कॉर्पोरेशन, उर्जा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आदिमजाति कल्याण विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास एवं राजस्व विभाग द्वारा चलाई जा रही शासकीय योजनाओं, जनकल्याण कार्यक्रमों एवं निर्माण व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में एजेण्डावार अद्यतन जानकारी के साथ नियत समय के पूर्व जिला पंचायत सभागार में उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।

Exit mobile version