Site icon Yashbharat.com

बछरवारा में खनिज विभाग की दबिश, 200 घन मीटर रेत जब्त तीन दिन तक निगरानी के बाद रात में हुई कार्रवाई, शासकीय भूमि पर अवैध भंडारण का मामला

IMG 20261017 WA0028

बछरवारा में खनिज विभाग की दबिश, 200 घन मीटर रेत जब्त

तीन दिन तक निगरानी के बाद रात में हुई कार्रवाई, शासकीय भूमि पर अवैध भंडारण का मामला

कटनी। जिले में रेत के अवैध उत्खनन और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग की टास्क फोर्स ने ग्राम बछरवारा में कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर डंप लगभग 200 घन मीटर ताजी रेत जब्त की है। तीन दिनों तक निगरानी और ग्रामीणों से मिली सूचना की पुष्टि के बाद बीती रात की गई इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

खनिज विभाग की टीम पिछले तीन दिनों से गुड़ादेवरी, खरहटा और आसपास के नदी घाटों सहित रेत परिवहन के संभावित मार्गों पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान ग्राम बछरवारा में मुख्य सड़क के किनारे शासकीय भूमि पर बड़ी मात्रा में रेत डंप होने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें लगभग 200 घन मीटर ताजी उत्खनित रेत का अवैध भंडारण पाया गया।

कार्रवाई के दौरान जेसीबी और हाइवा वाहनों की मदद से रेत हटवाई गई। जब्त रेत को जेके सीमेंट फैक्ट्री परिसर में सुरक्षित अभिरक्षा में रखवाया गया, जबकि शेष रेत को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि जब्त रेत को शासन के पक्ष में राजसात करने की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मामलों में निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन और शासकीय भूमि के अनधिकृत उपयोग के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version