Site icon Yashbharat.com

जुआ में कथित रूप से तीन लाख रुपये हारने के बाद अधेड़ ने किया जहरीला पदार्थ का सेवन,इलाज दौरान मौत

IMG 20261024 WA0008

जुआ में कथित रूप से तीन लाख रुपये हारने के बाद अधेड़ ने किया जहरीला पदार्थ का सेवन,इलाज दौरान मौ

कटनी। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी के शिवनगर क्षेत्र में जुए में कथित तौर पर तीन लाख रुपये हारने के बाद एक अधेड़ द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवनगर निवासी गोविंद गुप्ता के पास करीब तीन लाख रुपये थे। उनके बेटे ने आरोप लगाया था कि पिता तीन दिन पहले ताश के पत्तों से खेले जा रहे जुए में पूरी रकम हार गए थे। परिजनों के मुताबिक, कथित तौर पर जुए में रकम हारने के बाद गोविंद गुप्ता मानसिक रूप से परेशान थे। इसी परेशानी के चलते उन्होंने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें जबलपुर रेफर करने की सलाह भी दी थी, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।जुए में रकम हारने और प्रताड़ना के आरोप के मामले में परिजनों ने प्रताड़ना के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि जुए में रकम हारने के बाद गोविंद गुप्ता परेशान थे। हालांकि, जुए में तीन लाख रुपये हारने, मोबाइल छीनने और प्रताड़ित किए जाने के आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच बस स्टैंड चौकी प्रभारी दीपक कुशवाहा के मुताबिक, शाम को गोविंद गुप्ता का बेटा गगन गुप्ता चौकी आया था। उसने बताया कि उसके पिता ने नशे की हालत में जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसके बाद स्टाफ ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। चौकी प्रभारी के अनुसार, बेटे ने जुए में रुपये हारने की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी, जबकि उसकी दुकान चौकी के पीछे ही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version