Site icon Yashbharat.com

MeToo: डॉली बिंद्रा का खुलासा, कहा- ‘राधे मां के इशारे पर मेरा यौन शोषण’!

me too 1

चंडीगढ़: मी टू अभियान को लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां सामने आ रही हैं और आपबीती सुना रही हैं। अब इसमें नया नाम बिग बॉस फेम व फिल्म अभिनेत्री डॉली बिंद्रा का है।

इस सिलसिले में डॉली के आरोपों से सिटी ब्यूटीफुल में भी माहौल भी गर्माया है। डॉली बिंद्रा ने आरोप लगाया है कि विवादों में रही धर्म गुरु राधे मां ने चंडीगढ़ में आला पुलिस अधिकारी के आवास पर उनका यौन शोषण करवाया। डॉली बिंद्रा ने इस बारे में ट्वीट किया है। उनका कहना है कि साल 2015 में राधे मां और उनके भक्तों ने उन्हें चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी के आवास पर यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया था। इसके खिलाफ उन्होंने तुरंत आवाज उठाई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

उनका आरोप है कि उनके साथ वारदात राधे मां के इशारे पर चंडीगढ़ में रहने वाले पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी के आवास पर की गई। इसकी उन्होंने यू.टी. पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में कोई कदम नहीं उठाया और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

Exit mobile version