Site icon Yashbharat.com

तिलक महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

Picsart 26 02 27 15 49 22 582

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

तिलक महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोज

कटनी -PMCOE शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित “उमंग उच्च शिक्षा एवं वेलनेस कार्यक्रम” तथा नेशनल टास्क फोर्स के अंतर्गत एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत सदर अस्पताल कटनी से आए आठ सदस्यीय चिकित्सकीय जांच दल द्वारा 200 से अधिक विद्यार्थियों, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत आवश्यकतानुसार विद्यार्थियों को दवाइयाँ भी वितरित की गईं। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रो. आर.पी. मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि “महाविद्यालय केवल शैक्षणिक विकास का केंद्र नहीं, बल्कि समग्र व्यक्तित्व निर्माण का मंच है। स्वास्थ्य परीक्षण एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है।”
यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वाजपेई की अनुशंसा एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। डॉ. माधुरी गर्ग (प्रशासनिक अधिकारी) ने कहा कि “उमंग कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनाना है। वर्तमान प्रतिस्पर्धी परिवेश में मानसिक स्वास्थ्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।”

कार्यक्रम में प्रो. आर.पी. मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. विनय वाजपेई, जी.एम. मुस्तफा, डॉ. रुक्मणि प्रताप सिंह, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. धीरज कुमार, अजय कुरारिया, डॉ. सूचि सिंह, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अंकिता खंडेलवाल, डॉ. सुशील मिश्रा, अमित चौधरी, डॉ. रामसहोदर साकेत, नरेश कुलस्ते, घनश्याम बेड़ाम एवं मुकेश सहित समस्त महाविद्यालय परिवार का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार ने संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Exit mobile version