Site icon Yashbharat.com

मुख्यमंत्री मोहन यादव को शिक्षकीय आवश्यकताओं के निदान हेतु ज्ञापन सौंपा

IMG 20250824 WA0035 1

मुख्यमंत्री मोहन यादव को शिक्षकीय आवश्यकताओं के निदान हेतु ज्ञापन सौंप

कटनी-मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव के कटनी प्रवास पर म प्र शिक्षक संघ ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आत्मीय, अभिनन्दन करते हुए स्वागत किया एवं शिक्षकीय आवश्यकताओं के निदान हेतु ज्ञापन सौंपा तथा उनके करकमलों द्वारा कटनी जिले में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कलेण्डर विमोचन कराया गया जिसमें 5 सूत्रीय सिद्धान्त निर्धारित है जिन्हें हम सभी मिलकर विद्यालय को स्वच्छ,अनुशासित,हरित,तथा प्रेरणास्प्रद बनाये ,विद्यालय के संपदा-संसाधन तथा समय को राष्ट्र धन मानते हुए उसका संरक्षण एवं उचित उपयोग करें,बिना किसी भेदभाव के हम सभी सीखने सीखने के पथ पर आगे बढ़े,हम शिक्षा को ज्ञान का माध्यम न मानते हुए अपितु चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और समाज-सेवा का साधन माने,विद्यालय को एक संस्था नही अपितु संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानकर उसका गौरव बढ़ाने का प्रयास करे विद्यालयों को हमारा तीर्थ ,हमारी आत्मा का अभिमान और राष्ट्र-निर्माण का आधार है माना जावे हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम दिनांक 1 सितंबर को सारे प्रदेश में एक साथ अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ ,मध्यप्रदेश शिक्षक संघ प्रांतीय इकाई के संयुक्त निर्देशन में मनाया जाने वाला आयोजन है मुख्यमंत्री के समक्ष शिक्षक संवर्ग के चतुर्थ क्रमोन्नति समयमान वेतनमान, नवीन शिक्षक संवर्ग की नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ दिए जाने विषयक,सेवानिवृत्त शिक्षको के आश्रित विधवा एवम परित्यक्ता पुत्री को पेंशन का लाभ,10 दिवसीय अर्जित अवकाश का लाभ 2008 के पूर्व से निरंतर किया जावे,सेवानिवृत्त शिक्षको को सेवानिवृत्त दिनांक पर ही PPO जारी करने का निर्णय,पेंशन भोगी कर्मचारियों को केंद्र के समान मंहगाई भत्ता प्रदान किया जावे, गुरुजी संवर्ग को अतिशीघ्र प्रथम क्रमोन्नति का लाभ,प्रथम व द्वीतीय क्रमोन्नति प्राप्त शिक्षकों को वेतनमान व एरियर्स का भुगतान संबंधी शिक्षक हितैषी समस्या के निराकरण हेतु ज्ञापन सौपा गया मुख्यमंत्री जी स्वागत एवम कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम के दौरान आशीष उर्मलिया अध्यक्ष, मनीष दीक्षित सचिव, गणेश शंकर गर्ग,सुरेश पांडेय,प्रमोद मिश्रा,शिव कुमार सोलंकी,प्रशांत चनपुरिया,संजय अग्रवाल,लकी सिंह, संतोष गर्ग,सरमन तिवारी,राकेश दुबे, रामकिशोर शर्मा,दिनेश शुक्ला,अनिल परौहा,मार्तण्ड सिंह,रमाकांत तिवारी,अजय चतुर्वेदी, श्रीकांत शुक्ला,बाबूराम पटेल, कमलेश गाडरी,विनय गुप्ता एवम अन्य संगठनों के पदाधिकारी गण उपस्थित थे

Exit mobile version