Site icon Yashbharat.com

आम आदमी पार्टी कटनी की संगठन विस्तार हेतु आयोजित बैठक संपन्न

IMG 20250713 WA0064

आम आदमी पार्टी कटनी की संगठन विस्तार हेतु आयोजित बैठक संपन्

कटनी- आम आदमी पार्टी जिला कटनी की संगठन विस्तार हेतु ,मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर (पूर्व कानून मंत्री दिल्ली) एवं प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के निर्देशन तथा प्रदेश सयुंक्त सचिव पंकज पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ सुशील जैन के संयुक्त मुख्य अतिथि, लोकसभा अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह परमार विशिष्ट अतिथि व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक मे जिले की चारो विधानसभा मे संगठन विस्तार मंडल से ग्राम समिति,बूथ तक विस्तार किये जाने पर जोर दिया गया व आगामी निकाय ,जिला पंचायत,जनपद, व पंचायत चुनाव को मजबूती से लड़ने हेतु अभी से तेयारी कर प्रत्यासी चिंहित किये जाने की प्रकिया प्रारंभ करने व जनहितेसी मुद्दों पर मजबूती से विपक्ष की भूमिका निभाने हेतु निर्णय लिया गया। समय–समय पर केंद्रीय व प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओ की उपस्थिति तथा कार्यक्रमो को संपन्न किये जाने की विस्तृत रूपरेखा की तेयारी पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के दोरान प्रदेश सयुंक्त सचिव पंकज पाठक, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील जैन, लोकसभा अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह परमार जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, लखन सिंह तोमर, कुवर सिंह,  रामसिया गुप्ता , अंकित खटीक उमाशंकर पटेल, विनय पटेल, अंकित खरे , अरविंद सिंह , करण दहिया, सलील मिश्रा , कंछेदी लाल , हरीश राज बृजेंद्र प्रताप सिंह, अभिनंदन प्रताप सिंह , चांदमणि वर्मा , सौरभ निगम ,श्रीविकासश्रीवास्तव  ईश्वरदीन विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे l

Exit mobile version