Site icon Yashbharat.com

भविष्य से भेंट और प्रवेशोत्सव: छात्रों के लिए जिले में उत्सव की शुरुआत, जिले के स्कूलों में 1 से 4 अप्रैल तक विशेष कार्यक्रम

nai shiksha niti kids

कटनी (31 मार्च):भविष्य से भेंट और प्रवेशोत्सव: छात्रों के लिए जिले में उत्सव की शुरुआत, जिले के स्कूलों में 1 से 4 अप्रैल तक विशेष कार्यक्रम, जिले में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से होगी। इसे स्कूल शिक्षा विभाग “स्कूल चलें हम” अभियान के रूप में मना रहा है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक को अभियान के सुचारु आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।

भविष्य से भेंट और प्रवेशोत्सव: छात्रों के लिए जिले में उत्सव की शुरुआत, जिले के स्कूलों में 1 से 4 अप्रैल तक विशेष कार्यक्रम

अभियान 1 से 4 अप्रैल तक चलेगा और जिले के सभी शासकीय स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिले में कुल 1,985 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें प्रायमरी 1,278, मिडिल 531 और हाई एवं हायर सेकेंडरी 176 स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा 43 अर्ली चाइल्डहुड केयर और एजुकेशन संस्थाएँ हैं। कुल मिलाकर जिले में लगभग 1 लाख 66 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम

सांस्कृतिक और खेल-कूद गतिविधियाँ

“भविष्य से भेंट” कार्यक्रम

 

Exit mobile version