Site icon Yashbharat.com

#ME TOO: जयाप्रदा ने ‘मी टू’ कहा तो जेल जाएंगे आजम खान : अमर सिंह

amar singh jaya prada

फीरोजाबाद। अपने बिंदास बयानों के लिए मशहूर राज्य सभा सदस्य अमर सिह ने पुराने विरोधी आजम खां पर निशाना साधा। कहा कि यदि जयाप्रदा ने ‘मी टू’ कहा तो खां साहब जेल चले जाएंगे। उन्होंने मोदी और योगी को हिदुओं के लिए जरूरी बताया।

उप्र के फीरोजाबाद में हिंदू युवा वाहिनी भारत के कार्यक्रम में मंगलवार को मंच से अमर सिह ने कहा कि, ‘मी टू’ अभियान चल रहा है। यदि जयाप्रदा थाने चली गईं तो वे जेल रोड वाले आवास से सीधे जेल जाएंगे।

वाहिनी के राष्ट्रीय संरक्षक अमर सिह ने कहा कि फीरोजाबाद आना इसलिए जरूरी था, क्योंकि प्रो. रामगोपाल यादव ने उन्हें फीरोजाबाद आकर सुरक्षित वापस जाने की चुनौती दी थी। हिंदुत्व को लोकतंत्र में गरजने का माहौल मिला है। इसलिए बंटना मत, वरना आजम जैसे लोगों के हाथों काट दिए जाओगे। हिंदुत्व के लिए मोदी और योगी जरूरी हैं।

सपा-बसपा के गठबंधन पर कहा कि सरगम के लिए सुर जरूरी है, मगर सपा के तो सुर ही बिगड़े हुए हैं। लगभग तीस मिनट के भाषण के बाद वह कानपुर रवाना हो गए। इससे पहले बुलंदशहर में उन्होंने कहा कि आजम खां के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने दिल्ली से लखनऊ तक की यात्रा पर निकले हैं।

पत्रकारों से कहा कि पिछले दिनों आजम खान ने उनकी बेटियों तक पर तेजाब डालने जैसा बयान दिया। पत्नी पर भी टिप्पणी की। कहा कि मुख्यमंत्री की बेहतर कार्यशैली के बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस अभी पुराने ढर्रे पर ही काम कर रही है। इस कारण आजम खां के खिलाफ कार्रवाई को उन्हें एफआइआर यात्रा निकालनी पड़ रही है। वह लखनऊ पहुंचकर तहरीर देंगे।

Exit mobile version