Site icon Yashbharat.com

मतगणना संपन्न होने के दूसरे ही दिन एक्शन मोड में नजर आई महापौर प्रीती संजीव सूरी

IMG 20240605 WA0014

कटनी। मतगणना के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के दूसरे ही दिन महापौर प्रीति संजीव सूरी एक्शन मोड में नजर आई। उन्होंने शहर की सबसे ज्वलंत समस्या घंटाघर पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का अधिकारियों के साथ जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए बरसात के पूर्व जल निकासी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए।

घंटाघर पहुंच मार्ग का किया निरीक्षण,
कार्य में गति लाने अधिकारियों को दिए निर्देश

आपको बता दें कि जगन्नाथ चौराहे से लेकर घंटाघर तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य आचार संहिता के कारण बंद पड़ा था। अब आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही दोबारा तेज गति से निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी आज नगर निगम कमिश्नर विनोद शुक्ल सहित अन्य अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के लोगों के साथ सड़क का निरीक्षण करने पहुंची।

सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए महापौर श्री मति सूरी ने मौजूद अधिकारियों को मार्ग में मौजूद नाले नालियों की सफाई कराकर बरसात के पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए कहा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा की कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। आम जन को व्यवथाओँ के अभाव में किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन के सहयोग से हटेगा अतिक्रमण
महापौर प्रीती संजीव सूरी ने कहा की सड़क चौड़ीकरण कार्य के पूर्व इस मार्ग में मौजूद अतिक्रमण हटाया जाना आवश्यक है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाकर सुव्यवस्थित तरीके से सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा की बरसात में जल भराव की स्थिति तो महानगरों में भी उत्पन्न होती है लेकिन इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए बरसात के पूर्व तैयारी की जा रही है। जिससे जल भराव की स्थिति के कारण आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान निगम आयुक्त विनोद शुक्ल, एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, शशिकांत तिवारी, कार्यपालन यंत्री के पी शर्मा, सहा यंत्री सुनील सिंह, प्र स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, ठेकेदार गुल्लू खंपारिया एवं अन्य जनों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version