Site icon Yashbharat.com

महापौर प्रीति सूरी ने जन्माष्टमी पर्व पर शहरवासियों को दी बधाई, मंदिरों में दिए सफाई व्यवस्था के निर्देश

IMG 20240826 WA0014

कटनी। नगर पालिक निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शहर वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर अनन्य शुभकामनाएं दी है तथा नागरिकों को भारतीय संस्कृति से जुड़े इस पर्व को उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाये जाने की अपील की है।

उन्होने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए भक्ति आराधना के इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाने तथा भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों का अनुशरण करने का आव्हान किया है।

साथ ही मान मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में साफ़-सफाई,विशेष प्रकाश व्यवस्था एवं मंदिरों में धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इस हेतु महापौर प्रीति संजीव सूरी देर रात शहर के सारे मंदिरों में स्वयं पहुँच कर सभी व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए नगर निगम द्वारा की जाने वाली पर्याप्त प्रकाश,पेयजल,सफ़ाई,आवारा पशु नियंत्रण इत्यादि सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर धूम धाम से जन्माष्टमी पर्व मनाये जाने हेतु अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए है।

इस दौरान एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी,सुभाष साहू,बीना बैनर्जी ,जयनारायण निषाद,सुरेंद्र गुप्ता,समाजसेवी प्रवीण बजाज पप्पू भैया,अनुराग बजाज,राहुल बजाज,टिल्लू सिंघानिया,उपयंत्री मोना करेरा,मृदुल श्रीवास्तव, विक्रांत ब्राह्मण ,सुशील सोनी,स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह क्षेत्रीय उप स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित अन्य जनों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version