Site icon Yashbharat.com

अमकुही में चले रहे रोड डामरीकरण कार्य का महापौर प्रीति संजीव सूरी ने किया निरीक्षण* *विकास कार्य में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान- महापौर

IMG 20240701 WA0014

कटनी। महाराणा प्रताप वार्ड अमकुही में चल रहे रोड डामरीकरण कार्य का महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा दिनांक 30 जून को निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में महापौर द्वारा संबंधित ठेकेदार एवं उपयंत्री से किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता एवं समय सीमा की जानकारी लेते हुए संबंधित ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा की विकास कार्य में गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।संबंधित उपयंत्री समय समय में निरीक्षण कर मटेरियल एवं किए जा रहे कार्यों की जाँच अवश्य करें।ज्ञात हो की उक्त कार्य काफी समय से अधूरा पड़ा था जिसे महापोर ने स्थानीय निवासियों से किए वादों को निभा कर उक्त कार्य को चालू कराया,इस दौरान एमआईसी सदस्य सुभाष साहू,डॉ रमेश सोनी,शशिकांत तिवारी,पूर्व ज़िलाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी ,पार्षद शकुंतला सोनी,सीमा श्रीवास्तव,सुरेंद्र गुप्ता सहित स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version