Monday, April 20, 2026
Latest:
धर्मFEATUREDLatestराष्ट्रीय

May Shubh Muhurat 2025: मई में वाहन या नया घर खरीदने का सोच रहे हैं? जानिए सबसे शुभ तारीखें

May Shubh Muhurat 2025: मई में वाहन या नया घर खरीदने का सोच रहे हैं? जानिए सबसे शुभ तारीखें हिंदू पंचांग के अनुसार, मई 2025 की शुरुआत गुरुवार से हुई है, जो अपने आप में ही एक शुभता का संकेत है. मई के पूरे महीने में संपत्ति खरीदने के प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए बहुत कम लेकिन कुछ विशेष शुभ तिथियां मिल रही हैं. अगर आप मकान, दुकान, फ्लैट, प्लॉट या गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस महीने 8 दिन ऐसे मिल रहे हैं, जो खरीदारी के लिए बहुत शुभ रहने वाले हैं. वहीं, वाहन खरीदने के लिए 9 दिन शुभ मुहूर्त मिलेंगे

May Shubh Muhurat 2025: मई में वाहन या नया घर खरीदने का सोच रहे हैं? जानिए सबसे शुभ तारीखें

ऋषिकेश जा रहे हैं? इन पास की 5 जगहों को मिस किया तो अधूरी रह जाएगी ट्रिप

मई में ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं और इन्हीं ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति ऐसे विशेष संयोग बना रही है, जिनमें शुभ कार्यों की शुरुआत करना फलदायी माना गया है. ऐसे में अगर आप नई गाड़ी, मकान या कोई भी संपत्ति लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन शुभ मुहूर्तों का ध्यान में रखना बेहद जरूरी है. यहां देखें मई के शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट

1 मई (गुरुवार)- सुबह 05:30 मिनट से 2 मई सुबह 05:29 मिनट तक.

2 मई (शुक्रवार)- सुबह 05:27 मिनट से 05:47 मिनट तक.

15 मई (गुरुवार) दोपहर 02:07 मिनट से 16 मई सुबह 05:30 मिनट तक.

16 मई (शुक्रवार)- सुबह 05:30 मिनट से 17 मई सुबह 05:29 मिनट तक.

22 मई (गुरुवार)- सुबह 05:27 मिनट से 05:47 मिनट तक.

23 मई (शुक्रवार)- शाम 04:02 मिनट से 24 मई सुबह 05:26 मिनट तक.

29 मई (गुरुवार)- सुबह 10:38 मिनट से 30 मई सुबह 05:24 मिनट तक.

30 मई (शुक्रवार)- सुबह 05:24 मिनट से शाम 9:29 मिनट तक.

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 2025 (Vehicle Purchase Muhurat 2025)
1 मई (गुरुवार)- सुबह 11:23 मिनट से दोपहर 2:21 मिनट तक.

2 मई (शुक्रवार)- दोपहर 1:04 मिनट अगले दिन सुबह 05:39 मिनट तक.

4 मई (रविवार)- सुबह 07:18 मिनट से दोपहर 12:53 मिनट तक.

9 मई (शुक्रवार)- दोपहर 02:56 मिनट से 10 मई सुबह 05:33 मिनट तक.

11 मई (रविवार)- शाम 08:01 मिनट से 12 मई सुबह 5:32 मिनट तक.

12 मई (सोमवार)- सुबह 05:32 मिनट से सुबह 6:17 मिनट तक.

18 मई (रविवार) शाम 06:52 मिनट से 19 मई सुबह 05:28 मिनट तक.

19 मई (सोमवार) सुबह 5:28 मिनट से लेकर सुबह 6:11 मिनट तक.

23 मई, (शुक्रवार)- शाम 04:02 मिनट से रात 10:9 मिनट तक.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम