Latest

May Heat Wave Alert: मई यूं ही तपाएगी: दिल्ली में 25 मई तक सताएंगे लू के थपेड़े, रेड अलर्ट जारी; जानें पूरे सप्ताह कितना रहेगा पारा

May Heat Wave Alert: मई यूं ही तपाएगी: दिल्ली में 25 मई तक सताएंगे लू के थपेड़े, रेड अलर्ट जारी; जानें पूरे सप्ताह कितना रहेगा पारा

May Heat Wave Alert: मई यूं ही तपाएगी: दिल्ली में 25 मई तक सताएंगे लू के थपेड़े, रेड अलर्ट जारी; जानें पूरे सप्ताह कितना पारा रहेगा , राजधानी में भीषण गर्मी के प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है। वीकेंड पर लू के थपेड़े और परेशान करेंगे। मौसम विभाग ने दिल्ली में 23 से 25 मई तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में मई की शुरुआत से ही गर्मी पसीने छुटा रही है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब मौसम विभाग ने दिल्ली में इस वीकेंड तापमान के 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।

Zomato Food Delivery: तू जानता है तेरा बाप कौन है’, र्स्‍टाटअप जौमैटो शुरू करने के पहले पापा ने दि‍या था ऐसा रि‍एक्‍शन

 

मंगलवार को भी गर्मी के तेवर कड़े रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 42.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को दोपहर के समय 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चलेगी। इससे तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। मंगलवार को दिल्ली का मुंगेशपुर इलाका सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.6 डिग्री दर्ज हुआ जबकि नजफगढ़ में तापमान 43.9. जाफरपुर में 43.8, पूसा में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Back to top button