Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

इंदौर के पास मुंबई-आगरा फोरलेन पर दो ट्रकों में भीषण आग, एक किमी तक दिखा धुआं, यातायात ठप

इंदौर के पास मानपुर क्षेत्र में मुंबई–आगरा फोरलेन पर सोमवार सुबह दो ट्रकों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार करीब एक किमी दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे फोरलेन पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर से यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। मानपुर और महू की फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

 

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि