Site icon Yashbharat.com

इंदौर में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान राख, 7 लोगों की मौत

Screenshot 20260318 082939 Chrome 1

इंदौर में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान राख, 7 लोगों की मौत। मध्य प्रदेश के इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भीषण आग लगने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तिलक नगर थाना क्षेत्र के एक तीन मंजिला मकान में हुआ, जिसने कुछ ही मिनटों में भयावह रूप ले लिया।

इंदौर में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान राख, 7 लोगों की मौत

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घर के बाहर खड़ी एक इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी चार्ज पर लगी हुई थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और आग ने तेजी से पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना के समय घर में करीब 10 से ज्यादा लोग मौजूद थे। राहत और बचाव कार्य के दौरान 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 7 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि आग मनोज नामक व्यापारी के घर में लगी थी और प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही हादसे की वजह माना जा रहा है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

Exit mobile version