Site icon Yashbharat.com

1 मई से महाराष्ट्र में ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, एमएनएस ने शुरू किया स्टीकर अभियान

Screenshot 20260423 180019 Chrome

1 मई से महाराष्ट्र में ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, एमएनएस ने शुरू किया स्टीकर अभियान।महाराष्ट्र में 1 मई से ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा का ज्ञान अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है। हालांकि यह नियम पहले से मौजूद था, लेकिन हाल के वर्षों में बड़ी संख्या में नए चालकों के शामिल होने के कारण, जिनमें कई मराठी नहीं जानते, सरकार अब इसे सख्ती से लागू करने जा रही है।

1 मई से महाराष्ट्र में ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, एमएनएस ने शुरू किया स्टीकर अभियान

इससे पहले ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने सक्रियता दिखाते हुए मुंबई के पश्चिम और पूर्वी उपनगरों में अभियान शुरू कर दिया है। Maharashtra Navnirman Sena के कार्यकर्ताओं ने गोरेगांव, मलाड, बोरीवली, अंधेरी और मुलुंड जैसे इलाकों में कई ऑटो रिक्शाओं पर स्टीकर लगाए हैं।

इन स्टीकरों पर लिखा है—“मुझे मराठी समझ में आती है, मैं मराठी बोलता हूं, मेरी ऑटो में बैठिए।”

एमएनएस की ट्रांसपोर्ट यूनिट का कहना है कि यह कदम मराठी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने और आगामी नियम को लेकर चालकों को पहले से जागरूक करने के लिए उठाया गया है। 1 मई से नियम लागू होने के बाद मराठी ज्ञान न होने पर चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version