Site icon Yashbharat.com

Mann Ki Baat Updates: पीएम मोदी का पाकिस्तान पर निशाना, कहा- दुष्टों का स्वभाव हर किसी से दुश्मनी लेना

pm modi live

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। जवानों की बहादुरी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 21 साल पहले आज के ही दिन कारगिल के युद्ध में हमारी सेना ने भारत की जीत का झंडा फहराया था। पीएम ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि दुष्ट का स्वभाव ही होता है हर किसी से बिना वजह दुश्मनी करना। इसलिए भारत की मित्रता के जवाब में पाकिस्तान ने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया, उसके बाद पूरी दुनिया ने भारत की वीर सेना का पराक्रम देखा।

Mann Ki Baat Updates:

इस बारे में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से अपने विचार भेजने का अनुरोध किया था।11 जुलाई को पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, ‘आप सामूहिक प्रयासों से सकारात्मक बदलाव लाने वाली छोटी-छोटी प्रेरक कहानियों से अवगत होंगे। आप निश्चित रूप से उन पहलों के बारे में जानते होंगे, जिन्होंने कई जीवन बदल दिए हैं। कृपया उन्हें इस महीने 26 तारीख को होने वाली मन की बात के लिए साझा करें।

Do tune in tomorrow, 26th July, at 11 AM. #MannKiBaat. pic.twitter.com/Px52Xrm2bY

— Narendra Modi (@narendramodi) July 25, 2020
28 जून को अपने मन की बात संबोधन मे, पीएम मोदी ने कहा था कि कोई भी चुनौती हो, लेकिन हमारे देश के इतिहास से पता चलता है कि भारत हमेशा उसे पार करता रहा है। हम चुनौतियों के बाद और मजबूत हुए हैं। इस दौरान पीएम ने कई अहम मुद्दों पर अपने विचार जनता के साथ साझा किए थे, जिसमें चीनी घुसपैठ जैसे मुद्दे शामिल थे। पीएम ने कहा था कि लद्दाख में भारत की तरफ आंख उठाने वालों को करारा जवाब मिला है। भारत मित्रता निभाना जानता है, तो आंख में आंख डालकर चुनौती देना भी जानता है।

Exit mobile version