Site icon YASHBHARAT.COM

Mango आप भी आम खाने के शौकीन हैं तो जरा संभल जाएं, कार्बाइड से पके आम ने ली युवती की जान!

11 07 2023 aam khane se mout 1

Mango आप भी आम खाने के शौकीन हैं तो जरा संभल जाएं। इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर में रहने वाली 23 वर्षीय नवविवाहिता अर्चना पत्नी चेतन की आम खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। आम खाने से परिवार के अन्य सदस्यों की भी तबीयत बिगड़ी है।

मंगलवार को जिला अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसमें यह सामने आ रहा है कि कार्बाइड से पके आम खाने के कारण ही उसकी तबीयत बिगड़ी, क्योंकि प्राथमिक पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाना सामने आ रहा है। ससुर बंशीलाल का ने बताया कि अर्चना ने 8 जुलाई को सुबह भोजन के साथ आम खाए थे। इसके बाद शाम को उसे तेज सिर दर्द होने लगा। इसके बाद हम पास ही में डा. जोशी के पास लेकर गए। उन्होंने इलाज किया और आंधे घंटे रुकने के लिए कहा। इसके बाद उसे चक्कर आने लगे तो हम निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां भर्ती करवाया था। हमे लगता है कि आम में ही कोई जहरीला पदार्थ मिला हुआ था, क्योंकि अन्य सदस्य भी बीमार हुए थे।

पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाने की बात

शव का पोस्टमार्टम करने वाले डा. भरत वाजपेई के मुताबिक, जहरीला पदार्थ खाने के कारण ही महिला की मौत हुई है। आम के अंदर कोई जहरीला पदार्थ हो सकता है या फिर महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया हो। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। बता दें कि अर्चना की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी।

खाद्य अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि कार्बाइड प्रतिबंधित है। हमें जहां से भी फलों को कार्बाइड से पकाने की सूचना मिलती है, हम कार्रवाई करते हैं। यदि किसी को भी आशंका है तो हमसे शिकायत कर सकते हैं। हम सैंपल लेकर जांच करेंगे।

Exit mobile version