Site icon Yashbharat.com

मानव जीवन विकास समिति द्वारा कटरिया में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सम्पन्न

IMG 20251208 WA0022

मानव जीवन विकास समिति द्वारा कटरिया में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सम्पन्

कटनी-राहत हेल्थ विज़न मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन कटरिया में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मानव जीवन विकास समिति व राहत समर्पण सेवा समिति तथा सुखसागर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जबलपुर के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया शिविर में कुल 80 मरीजों की नेत्र जाँच की गई। आवश्यकता अनुसार ग्रामीणों को निःशुल्क आई-ड्रॉप्स वितरित किए गए। जाँच में 30 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, जिनमें से 15 मरीजों को ऑपरेशन हेतु रेफर किया गया है। मरीजों के लिए आना-जाना, रहना, भोजन एवं ऑपरेशन की सारी सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क रहेंगी, जिसका दायित्व सुखसागर मेडिकल कॉलेज वहन करेगा मानव जीवन विकास समिति पिछले 25 वर्षों से ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, शिक्षा, भूमि-जल प्रबंधन, जैविक खेती, स्वावलंबन एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में सेवाएँ प्रदान कर रही है। संस्था ने जिला दमोह, जिला कटनी, ढीमरखेड़ा, बहोरीबंद व रीठी ब्लॉक सहित कई क्षेत्रों तथा देश-विदेश में उल्लेखनीय कार्य किया है इसी प्रकार राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा संचालित राहत हेल्थ विज़न मिशन गांव-गांव में नेत्र स्वास्थ्य, चश्मा वितरण, मोतियाबिंद पहचान और निःशुल्क ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है अब तक मिशन के माध्यम से 4,700 से अधिक ग्रामीणों की नेत्र जाँच, 450 निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन तथा 200 मरीजों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए जा चुके हैं आज आयोजित यह शिविर दोनों संस्थाओं के साझा प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने ग्रामीणों के जीवन में नई उम्मीद और रोशनी पहुँचाने का कार्य किया है आज के शिविर में मानव जीवन विकास समिति से ओमप्रकाश शुक्ला ऐपि सिंह, फूलसुंगे, तथा सुखसागर मेडिकल कॉलेज जबलपुर की मेडिकल टीम पूरे दिन उपस्थित रही

Exit mobile version