शर्मिष्ठा केस में तकरार: असम पुलिस की कार्रवाई पर बिफरी ममता की पुलिस
Sharmistha Panoli Case: शर्मिष्ठा केस में तकरार: असम पुलिस की कार्रवाई पर बिफरी ममता की पुलिस। हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार हुईं इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली पर जारी घमासान अब दो राज्यों की पुलिस की तकरार में तब्दील हो गई है।
शर्मिष्ठा केस में तकरार: असम पुलिस की कार्रवाई पर बिफरी ममता की पुलिस
शर्मिष्ठा पनोली पर पश्चिम बंगाल पुलिस (west bengal police) और असम पुलिस (assam police) आमने-सामने हो गई है। शर्मिष्ठा पर आरोप लगाने वाले वजाहत खान (wazhat khan) को गिरफ्तार करने के लिए हेमंत शर्मा की पुलिस दीदी के राज्य के लिए कूच कर गई है। असम पुलिस किसी भी वक्त बंगाल पहुंच सकती है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वे इस संबंध में बंगाल सरकार से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं। वजाहत खान पर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप है। उसके खिलाफ असम में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
सूत्रों के मुताबिक, एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में 3 अधिकारियों की एक टीम आज (बुधवार) गुवाहाटी से रवाना हुई। कोलकाता पहुंचने के बाद वे वजाहत खान को हिरासत में लेने के लिए कदम उठाएंगे। वजाहत ने पुणे की लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था। उन्होंने गार्डन रीच पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने शर्मिष्ठा को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था।

शर्मिष्ठा केस में तकरार: असम पुलिस की कार्रवाई पर बिफरी ममता की पुलिस

