Site icon Yashbharat.com

Mamata Banerjee Bio Change: हार के बाद भी बायो में ‘पूर्व’ शब्द से परहेज; शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बीच ममता का ‘डिजिटल’ पलटवार

Mamata Banerjee Bio Change: हार के बाद भी बायो में 'पूर्व' शब्द से परहेज; शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बीच ममता का 'डिजिटल' पलटवार

Mamata Banerjee Bio Change: हार के बाद भी बायो में 'पूर्व' शब्द से परहेज; शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बीच ममता का 'डिजिटल' पलटवार

Mamata Banerjee Bio Change: हार के बाद भी बायो में ‘पूर्व’ शब्द से परहेज; शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बीच ममता का ‘डिजिटल’ पलटवार।  पश्चिम बंगाल में ‘शुभेंदु युग’ की शुरुआत होते ही ममता बनर्जी ने एक बड़ा प्रतीकात्मक कदम उठाया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) का बायो अपडेट कर दिया है। हालांकि, इस बदलाव में भी उनकी राजनीतिक जिद साफ झलक रही है। 

MP निकाय चुनाव 2027: भाजपा का ’60-3′ फॉर्मूला; हैट्रिक लगाने वाले पार्षदों का कटेगा पत्ता, अब फेसबुक-इंस्टाग्राम ‘धाक’ दिलाएगी टिकट

Mamata Banerjee Bio Change: हार के बाद भी बायो में ‘पूर्व’ शब्द से परहेज; शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बीच ममता का ‘डिजिटल’ पलटवार

क्या लिखा है ममता के नए बायो में?

ममता बनर्जी ने अपने बायो से ‘मुख्यमंत्री’ शब्द पूरी तरह नहीं हटाया है, बल्कि उसे एक ऐतिहासिक संदर्भ दे दिया है। अब उनके बायो में लिखा है:

“अध्यक्ष, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)।”

हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अभी भी अपने नाम के आगे ‘पूर्व’ (Former) शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है, जो आमतौर पर पद छोड़ने के बाद नेता करते हैं।

इस्तीफे पर छिड़ा था संवैधानिक विवाद

चुनाव नतीजों में टीएमसी की करारी हार (80 सीटें) के बावजूद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उनका तर्क था कि वे ‘हारी’ नहीं हैं। संवैधानिक विशेषज्ञों के अनुसार:

शुभेंदु बने बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री

दूसरी ओर, शुभेंदु अधिकारी अब बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में भव्य समारोह में शपथ ली। शुभेंदु ने भी अपना बायो अपडेट कर लिया है—कल तक जहाँ ‘विपक्ष के नेता’ लिखा था, अब वहां ‘पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री’ दर्ज है।

भवानीपुर में ममता को दी मात

शुभेंदु अधिकारी इस चुनाव के सबसे बड़े ‘जायंट किलर’ बनकर उभरे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में उन्हें 15,000 से अधिक वोटों से हराया और नंदीग्राम सीट भी बरकरार रखी। भाजपा ने राज्य में 207 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है।

Exit mobile version