लुधियाना में इन तीन जगह पर घूमने के लिए बनाए फैमिली ट्रिप
हर दिन की बिजी लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर लोगों का मन जिंदगी से उबने लग जाता है। इस वजह से लोगों का काम में मन भी नहीं लगता। ऐसे लोगों के लिए हमारा सुझाव है कि वह अपने परिवार के साथ एक दिन के ट्रिप पर जाए। इससे केवल ऑफिस जाने वाले लोग ही नहीं घर में काम करने वाली महिलाओं का मन भी काम में लगा रहेगा।
पूरे दिन बच्चों को संभालना और घर की साफ-सफाई के साथ हर काम का ध्यान रखना, एक बड़ा काम होता है। रोज-रोज अगर किसी को एक ही काम करना पड़े, तो लोग परेशान होने लगते हैं। यही कारण है कि घर में झगड़े भी होने लगते हैं। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको एक दिन का ट्रिप प्लान बनाना चाहिए। भले ही आप घूमने के लिए अधिक खर्चा न कर सकें, लेकिन एक दिन का ट्रिप प्लान तो करना ही चाहिए।
लुधियाना में इन तीन जगह पर घूमने के लिए बनाए फैमिली ट्रिप
लुधियाना चिड़ियाघर
famous places in ludhiana
ये जगह केवल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए एक दिन का ट्रिप प्लान करने के लिए बेस्ट है। 1993 में बना यह चिड़ियाघर प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। जालंधर बाईपास के पास स्थित लुधियाना के चिड़ियाघर में हर दिन लोगों की भीड़ लगी रहती है।
समय- सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।
ध्यान रखें- 15 अगस्त, 2 अक्टूबर और 26 जनवरी के दिन चिड़ियाघर बंद रहता है।
लुधियाना से दूरी- 6 किमी की दूरी पर यह जगह स्थित है।
इसे भी पढ़ें- Ludhiana में बच्चों को पसंद आएगी ये 3 जगह, सस्ती टिकट में कर पाएंगे खूब मस्ती
गोविंद गोधाम
चिड़ियाघर घूमने के बाद आप गोविंद गोधाम मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर लुधियाना के सुंदर मंदिरों की लिस्ट में आता है। यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है। 2000 में स्थापित यह मंदिर 5 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। यह एक शांत और निर्मल जगह है। घूमने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के बाद का है, क्योंकि यह शाम के समय रोशनी में और भी सुंदर दिखता है। इसमें एक गौशाला भी है। जहां आप अपने बच्चों को ले जा सकते हैं। यह पंजाब में घूमने के लिए अच्छी जगह है।
लुधियाना में इन तीन जगह पर घूमने के लिए बनाए फैमिली ट्रिप
समय- मंदिर दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहता है। आप 7 बजे और शाम 4 बजे के बाद कभी भी आ सकते हैं।
लेजर वैली
famous places in ludhiana for family
यह लुधियाना में घूमने लायक खूबसूरत जगहों में से एक है। लेजर वैली के हरे-भरे बगीचे हैं, जो हर किसी को भाते है। एक दिन के पिकनिक के लिए यह जगह बेस्ट है। आप परिवार के साथ घर से पूरी व्यवस्था करके यहां आ सकते हैं। आसपास के सुंदर बगीचे और रंग-बिरंगे फूलों का आनंद लेते हुए आप यहां अपना पूरा दिन बिता सकते हैं।
