Site icon Yashbharat.com

असम में बड़ा रेल हादसा: डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे; राहत व बचाव कार्य तेज

Screenshot 20261111 091002 Chrome

असम में बड़ा रेल हादसा: डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे; राहत व बचाव कार्य तेज

गुवाहाटी/दिसपुर, yashbharat.com। असम के कामरूप (मेट्रो) जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के अंतर्गत आने वाले डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13125) की बोगियां पटरी से उतर गईं।

यह दुर्घटना बुधवार सुबह लगभग 6:54 बजे हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, राहत दल और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।असम में बड़ा रेल हादसा: डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे; राहत व बचाव कार्य तेज

जांच के आदेश

रेलवे बोर्ड और एनएफ रेलवे (NFR) के जनरल मैनेजर समेत उच्चाधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दुर्घटना के कारणों की सटीक जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को काम पर लगा दिया गया है।

Exit mobile version