Latest

हाथरस में बड़ा सड़क हादसा: जनरथ बस और मैक्स पिकअप की टक्कर में 11 लोगों की मौत

हाथरस में बड़ा सड़क हादसा: जनरथ बस और मैक्स पिकअप की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा है। सभी मृतक आगरा के रहने वाले हैं।

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा चौराहे के निकट रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स में टक्कर मार दी। प्राप्त सूचना के अनुसार, हादसे में मैक्स और बस में सवार 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि, महिलाओं और बच्चों सहित 16 से अधिक घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।

हादसे में घायल आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के सेंगरा निवासी शबाना ने बताया कि वह सासनी क्षेत्र के मुकंद खेरा गांव में अपनी ननद की दादिया सास की तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर अपने गांव लौट रही थीं।
विज्ञापन

मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे है। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली। साथ ही गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम