Site icon Yashbharat.com

ई-कॉमर्स बाजार में बड़ा फेरबदल: किराना बना दूसरा सबसे बड़ा सेगमेंट, महंगे स्मार्टफोन्स के कारण मोबाइल बिक्री की रफ्तार हुई धीमी

Moll

Moll

ई-कॉमर्स बाजार में बड़ा फेरबदल: किराना बना दूसरा सबसे बड़ा सेगमेंट, महंगे स्मार्टफोन्स के कारण मोबाइल बिक्री की रफ्तार हुई धीमी

यश भारत (डिजिटल डेस्क) | बिजनेस डेस्क: भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कीमतों में तेज बढ़ोतरी और बिक्री की सीमित मात्रा के कारण मोबाइल फोन्स की बिक्री की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। रेडसीर (Redseer) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन खुदरा कारोबार में फैशन के बाद अब किराना (ग्रोसरी) खंड मोबाइल फोन को पछाड़कर दूसरा सबसे बड़ा वर्ग बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।

2026 तक ऑनलाइन GMV में 40% हिस्सेदारी

रिपोर्ट के मुताबिक, किराना, ब्यूटी एंड पर्सनल केयर (BPC) और होम-फर्नीचर सेगमेंट मिलकर 2026 में कुल ऑनलाइन खुदरा जीएमवी (Gross Merchandise Value) का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा कवर करेंगे। 2026 में इसमें 50-53% की वृद्धि का अनुमान है। इससे इसका मार्केट शेयर 2025 के 16% से बढ़कर 19% हो जाएगा। इनका मार्केट शेयर पिछले साल के 19% से घटकर अब 16% रह जाने की संभावना है। पूरे वर्ष में मोबाइल बिक्री में केवल 2-3% की मामूली बढ़ोतरी का अनुमान है।

इलेक्ट्रॉनिक्स में 22% की जोरदार वापसी के 4 मुख्य कारण

इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट ने 2025 की गिरावट (5%) से उबरते हुए 2026 की पहली छमाही (H1) में 22% की जोरदार वापसी की है। इसके पीछे ये प्रमुख कारण रहे:

  1. GST में कटौती: सितंबर 2025 में बड़े उपकरणों पर GST को 28% से घटाकर 18% किया गया।

  2. AC पर भारी छूट: BEE स्टार रेटिंग में बदलाव के चलते एयर कंडीशनर पर डिस्काउंट मिला।

  3. इंडक्शन कुकटॉप की मांग: LPG की किल्लत के कारण इंडक्शन की मांग में 200-300% का उछाल आया।

  4. लैपटॉप की अग्रिम खरीदारी: भविष्य में कंपोनेंट्स महंगे होने के डर से लोगों ने पहले ही लैपटॉप खरीद लिए।

त्योहारी सीजन: 15-16 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बिक्री का अनुमान

दिवाली से पहले के 30-35 दिनों के त्योहारी सीजन में ऑनलाइन सेल में पिछले साल की तुलना में 25% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कुल बिक्री 15-16 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। यह बीते 5 सालों में फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी ग्रोथ होगी।  त्योहारी सीजन के दौरान ग्रोसरी में 48-50%, BPC में 35-40% और होम एंड फर्नीचर में 32-35% की ग्रोथ होने का अनुमान है। त्योहारी GMV में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की संयुक्त हिस्सेदारी 51% से घटकर 46% पर आ जाएगी।

Exit mobile version