Site icon Yashbharat.com

दाल की फैक्ट्री में भीषण आग: लगभग 2 करोड़ की दाल स्वाहा, सुदीक्षा पल्सेस में देर रात लगी आग

IMG 20240815 WA0046

कटनी। माधव नगर स्थित सुदीक्षा पल्सेस दाल मिल से सुबह धुंआ उठता देख क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। लोगों ने मिल में आग लगने की जानकारी तत्काल दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद जब तक दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पा सकते तब तक मिल के अंदर रखी लगभग 2 करोड रुपए कीमत की दाल जलकर स्वाहा हो गई।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि हमेशा की तरह 14 अगस्त की देर रात कामकाज खत्म होने के बाद मिल के कर्मचारी एवं संचालक अपने घर चले गए। सुबह स्थानीय लोग जब मिल के पास से गुजरे तो उन्होंने मिल के अंदर से तेज धुआं उठता देखा। मिल के अंदर धधकते आग की खबर कुछ देर में ही समूचे क्षेत्र में फैल गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड एवं मिल संचालक को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को भी इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

जब तक आग पर काबू पाया जा सकता, तब तक वहां पर रखी लगभग 2 करोड रुपए कीमत की दाल जलकर स्वाहा हो। मिल संचालक एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के कारण लगभग 2 करोड रुपए से भी अधिक के नुकसान होने की आशंका है, जिसका आकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है।

Exit mobile version