छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्य कर संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों के बदले तबादले; देखें पूरी सूची

Screenshot 20250125 000252 Chrome

छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्य कर संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों के बदले तबादले; देखें पूरी सूची

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। विभाग द्वारा राज्य कर संयुक्त आयुक्त स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की पदस्थापना और कार्यस्थल में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

अटल नगर स्थित मुख्यालय में नई पदस्थापना महानदी भवन, मंत्रालय (नवा रायपुर अटल नगर) से जारी आदेश के अनुसार, रायपुर संभाग-दो में पदस्थ राज्य कर संयुक्त आयुक्त सोनल के. मिश्रा का स्थानांतरण किया गया है। उन्हें अब राज्य कर आयुक्त कार्यालय के मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर स्थित बीआईयू (BIU) में पदस्थ किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है।

संभागों और शाखाओं में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश में रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और बिलासपुर संभागों के साथ-साथ राज्य कर आयुक्त कार्यालय के मुख्यालय और अपील शाखाओं में भी संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों के कार्यस्थलों में बदलाव किया गया है।

विभाग ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि सभी संबंधित अधिकारियों की यह नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से और आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी।