Site icon Yashbharat.com

कटनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, नमकीन निर्माण इकाई का निरीक्षण

कटनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, नमकीन निर्माण इकाई का निरीक्षण

कटनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, नमकीन निर्माण इकाई का निरीक्षण

कटनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, नमकीन निर्माण इकाई का निरीक्षण। कटनी (22 अप्रैल) – जिले में नागरिकों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने एक्सीलेंस स्कूल माधव नगर के पीछे स्थित एक नमकीन एवं रेडी-टू-ईट सेवियर निर्माण इकाई का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने “सुशील सेव भंडार” नामक इकाई की उत्पादन प्रक्रिया, स्वच्छता व्यवस्था और खाद्य सामग्री के निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल की जांच की। अधिकारियों ने मौके पर साफ-सफाई, भंडारण व्यवस्था और गुणवत्ता मानकों की भी समीक्षा की।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।

Exit mobile version