Site icon Yashbharat.com

कटनी में अवैध शराब पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई; स्लीमनाबाद क्षेत्र से 85 पाव देशी और हाथ भट्टी मदिरा जब्त, 6 केस दर्ज

कटनी: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कलेक्टर आशीष तिवारी के सख्त निर्देशों के बाद आबकारी विभाग द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

इसी सिलसिले में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मंशाराम उइके के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम ने वृत स्लीमनाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में अचानक दबिश दी।

 इन क्षेत्रों में हुई छापेमारी:

कार्रवाई का लेखा-जोखा:

जब्ती: छापेमारी के दौरान टीम ने कुल 85 पाव देशी मदिरा और 4 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की है।

कानूनी कार्रवाई: इस मामले में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क) के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

इस पूरी कार्रवाई को अमलीजामा पहनाने में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री अतुल कुटार एवं आरक्षक श्री राजेश गौंटिया की अहम भूमिका रही। आबकारी विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

 डॉ. प्रमोद कुमार मेहर ने संभाला कटनी के नए जिला आयुष अधिकारी का पदभार

कटनी (30 जून): राज्य शासन के आयुष विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों के तहत डॉ. प्रमोद कुमार मेहर ने कटनी के नए जिला आयुष अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने सोमवार को औपचारिक रूप से अपना पद ग्रहण किया।

पत्राचार के लिए निर्देश: पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मेहर ने सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और गोपनीय पत्राचार अब से उनके नाम और पदनाम से ही किए जाने का अनुरोध किया है।

Exit mobile version