Site icon Yashbharat.com

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदान में बड़ा हादसा, रस्सी टूटने से 1800 फीट नीचे गिरी लिफ्ट कई वर्कर फंसे

15 05 2024 15 05 2024 img90 23717965

जयपुर। राजस्थान के नीमकाथाना जिले की एक खदान में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदान है। जहां मंगलवार देर रात यहां हादसा हुआ।

दरअसल खदान के कर्मी अपने आवाजाही के लिए लिफ्ट इस्तेमाल करते है। जिसकी रस्सी टूट गई। गौरतलब है कि वह 1800 फीट नीचे गिरी। जानकारी के अनुसार कंपनी के कई अधिकारी और कर्मचारी खदान में फंस गए है।

जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक ने कहा कि एक बचाव दल फंसे हुए कर्मियों तक पहुंच गया है और उनमें से कुछ घायल हो सकते हैं। पुलिस ने कहा कि कोलिहान खदान में कई सौ मीटर की गहराई में फंसे कर्मियों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। लगभग 14 लोग फंस गए।

Exit mobile version