Site icon Yashbharat.com

Accident सिंगरौली में बड़ा हादसा, राखड लोड हाइवा कार पर पलटा, एक परिवार के 4 लोगों की मौत

03 03 2024 singrauli road acciden naidunia 20

Accident सिंगरौली में बड़े हादसे की खबर है। कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत की खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि एक परिवार के चार लोग कार लेकर सिंगरौली से बनारस की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रही राखड लोड हाइवा वाहन कार पर अचानक पलट गई जिसके कारण कार में बैठे चार लोगों की मौत हो गई है, यह हादसा सोनभद्र के रेनुकूट के पास का बताया जा रहा है।

जिले के खुटार निवासी एक ही परिवार के चार लोग कार से वनारस जा रहे थे, जैसे ही सोनभद्र जिले के रेनुकूट के पास पहुँचे ,हादसे का शिकार हो गए, हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई है ।

राखड़ लोड हाइवा वाहन तेज रफ्तार गति से जा रहा था तभी सामने से आ रही एक कार को देखकर हाइवा चालक नियंत्रण खो बैठा और हाइवा अनियंत्रित होकर कार पर पलट गई, इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है, फिलहाल मृतकों के शव को राखड़ से निकाला जा रहा है, पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है, वहीँ हादसे के बाद हाइवा चालक फरार बताया जा रहा है .

Exit mobile version