Site icon YASHBHARAT.COM

कटनी में बड़ा हादसा: बंजारी के पास रजा बस सर्विस की यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त; एंबुलेंस से घायलों को भेजा जा रहा अस्पताल

IMG 20240801 WA0025

कटनी में बड़ा हादसा: बंजारी के पास रजा बस सर्विस की यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त; एंबुलेंस से घायलों को भेजा जा रहा अस्पताल

कटनी/विजयराघवगढ़, yashbharat.com। कटनी जिले के बंजारी के समीप एक यात्री बस के भीषण दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रारंभिक सूचना सामने आ रही है। हादसा होते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल विजयराघवगढ़ अस्पताल भेजा जा रहा है।

रजा बस सर्विस की बताई जा रही बस, यात्री घायल

प्राथमिक रूप से मिल रही जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वाहन रजा बस सर्विस की बताई जा रही है। हादसे में कई यात्रियों के चोटिल और घायल होने की खबर है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

हादसे में घायलों की सटीक संख्या, उनकी स्थिति और दुर्घटना किस वजह से हुई (तेज रफ्तार, अनियंत्रित होना या अन्य कारण), इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके व अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। अधिकृत जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।कटनी में बड़ा हादसा: बंजारी के पास रजा बस सर्विस की यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त; एंबुलेंस से घायलों को भेजा जा रहा अस्पताल

Exit mobile version