Site icon Yashbharat.com

Maihar New District आज मां शारदा धाम मैहर बनेगा जिला? सीएम कर सकते हैं घोषणा

IMG 20230727 WA0025

Maihar New District सतना जिले की तहसील तथा मां शारदा की नगरी मैहर आज नया जिला घोषित हो सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम को सतना जिले के मैहर दौरे पर पहुंचेंगे। वे शाम 4.20 पर हेलीकाप्टर द्वारा मैहर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि मैहर को जिला बनाए जाने की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो सकती है और मुख्यमंत्री इसकी घोषणा मैहर दौरे पर कर सकते हैं।

मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी भी लगातार मैहर को जिला बनाए जाने की मांग करते चले आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी ही पार्टी भाजपा के खिलाफ भी कई बार बयान दिए हैं और आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं। मैहर विधायक अलग विंध्य प्रदेश तक बनाने की मांग को लेकर अभियान भी छेड़े हुए हैं।

यह है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे भोपाल से विमान द्वारा उड़ान भरेंगे और दोपहर 3.35 पर जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से वे दोपहर 3.40 पर हेलीकाप्टर द्वारा मैहर के लिए उड़ान भरकर शाम 4.20 पर मैहर में उतरेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर शाम सवा पांच बजे वापस हेलीकाप्टर द्वारा जबलपुर होते हुए भोपाल रवाना होंगे।

सांसद गणेश सिंह विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछले दिनों 20 अगस्त 2023 को ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्य समिति बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर मैहर को जिला बनाए जाने के लिए पत्र भी लिखा था जिसकी आज घोषणा हो सकती है।

Exit mobile version