Site icon Yashbharat.com

मां शारदा की नगरी मैहर जिले में 2014 बैच की IAS अधिकारी रानी बाटड़ पहली कलेक्टर बनीं

images 43

maihar first collector महिला शक्ति को मां शारदा की नगरी की पहली कलेक्टर बनने का सौभाग्य मिला। देर रात मैहर में कलेक्टर की पदस्थापना कर दी गई है। 2014 बैच की आईएएस अधिकारी एवं अपर आयुक्त राजस्व शहडोल संभाग रानी बाटड़ को मैेहर जिले का पहला कलेक्टर बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस संबंध में देर रात आदेश भी जारी कर दिये गये हैं। आईएएस रानी बाटड फिलहाल शहडोल संभाग में अपर आयुक्त राजस्व के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

वहीं IAS अजय देव वर्मा को पांढुर्णा जिले की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही उज्जैन अपर कलेक्टर मृणाल मीना को उज्जैन जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

उनकी जगह उप सचिव प्रीति यादव उज्जैन अपर कलेक्टर का पदभार संभालेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपने सतना प्रवास के दौरान मैहर जिले को शारदा मां को अर्पित करते हुए कहा था कि समयाभाव के कारण वे मैहर नहीं पहुंच पा रहे हैं इसलिए यहीं से मैहर जिले को मां शारदा के चरणों में समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरह सतना में व्यंकटेश लोक का निर्माण किया गया है। उसी तरह मां शारदा लोक भी बनेगा।

Exit mobile version