Wednesday, May 27, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

असम के मुख्यमंत्री की अमर्यादित टिप्पणी से महिला कांग्रेस मे आक्रोश पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन 

असम के मुख्यमंत्री की अमर्यादित टिप्पणी से महिला कांग्रेस मे आक्रोश पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन

 

कटनी- शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस एवं सक्रिय कांग्रेस सदस्यों द्वारा असम के भाजपा से मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी को लेकर दिए गए अमर्यादित बयान के विरोध में पुरानी कचहरी तहसील ऑफिस के पास पुतला दहन कर शानदार विरोध प्रदर्शन किया गया, हाल ही में हेमंत बिस्वा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जी की आयु को लेकर उन्हें पागल जैसे अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया गया जिसका विरोध पूरे मध्य प्रदेश की महिला कांग्रेस के द्वारा पुतला दहन करके किया गया। कटनी की महिला जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा की भाजपा के पदासीन नेता एवं मंत्री मानसिक रूप से अपना संतुलन खोते जा रहे हैं और लगातार सत्ता के मद में चूर होकर मर्यादा को भूलकर कभी-कभी महिलाओं पर तो कभी वरिष्ठ जनों पर तो कभी धर्म के नाम पर विवादित बयान देते रहते हैं, हेमंत बिस्वा द्वारा खड़गे जी के लिए कहे गए अमर्यादित शब्द न केवल एक वरिष्ठ नेता का अपमान है बल्कि यह भाजपा जनता पार्टी के नेता द्वारा संपूर्ण दलित वर्ग का अपमान है जो इनकी संकुचित मानसिकता और दलितों के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। रजनी वर्मा ने कहा कि हेमंत विश्व का बयान निश्चित रूप से उसे प्रश्न की बौखलाहट का परिणाम है जो की कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा जी द्वारा उनकी पत्नी के तीन-तीन पासपोर्ट को लेकर किया गया है

शहर जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा दिए जा रहे लगातार अब मर्यादित बयानों का जवाब जनता आने वाले चुनाव में उनको सत्ता से उतार कर देगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, पूर्व प्रदेश महासचिव प्रियदर्शन गौर, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी,महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपा तिवारी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुमन रजक, कल्पना पाठक, महिला उपाध्यक्ष शोभा मंगलानी, वरिष्ठ नेत्री सरिता कटारे, श्वेता कटारे , शशि प्रभा यादव, दुर्गावती कोल,लता खरे, गीता निषाद,कमला निषाद, सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह, अजय जैसवानी, संजय गुप्ता, जालिम यादव,आफताब अहमद, मुन्ना कुशवाहा, नारायण निषाद, राजेश जाटव,मनोज वर्मा , रमेश अहिरवार, देवीदीन गुप्ता, अभय खरे, जॉर्ज डेविड,विनोद अहिरवार,साहिल नामदेव,सकील भाईजान ,मुकेश मिश्रा,हर्षित मिश्रा,दिलदार खान,इमरान खान आदि अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही l

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि