Mahashivratri 2023: महादेव को प्रिय है बेलपत्र ,18 फ़रवरी महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर बेलपत्र सहित चढ़ाएं ये चीजें, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Mahashivratri 2023: महादेव को प्रिय है बेलपत्र ,18 फ़रवरी महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर बेलपत्र सहित चढ़ाएं ये चीजें, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला  शिव भक्तों का हर साल महाशिवरात्रि का इंतजार रहता है। इस बार 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस दिन को भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह पर्व के रूप में मनाया जाता है। भगवान शिव के इस पर्व को पूरा देश बड़े धूमधाम से मनाता है। शिवरात्रि पर महादेव को प्रिय चीजें अर्पित की जाती है। जिससे भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हीं में से एक शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना है। बेलपत्र शिवजी को अधिक प्रिय है। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से कई लाभ मिलते हैं।

महादेव को प्रिय है बेलपत्र

 

मान्यता के अनुसार भगवान शिव को पाने के लिए देव पार्वती ने तपस्या के साथ व्रत किए। एक बार जब महादेव एक बेल के वृक्ष के नीचे तपस्या कर रहे थे, तो देवी पूजा सामग्री लाना भूल गईं। तब माता मार्वती ने वहीं पड़े बेलपत्रों से शिवजी की पूजा की। इससे शिवजी प्रसन्न हुए। तभी से उन्हें बेलपत्र चढ़ाया जाने लगा।

महाशिवरात्रि 2023 उपाय

महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शिवरात्रि खास रहने वाली है। महादेव की विशेष कृपा रहेगी। आय में वृद्धि की संभावना है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृषभ राशि

शिवजी की कृपा से भाग्य प्रबल रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। फंसा हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

इस शिवरात्रि आप पुराने रोगों से उबरेंगे। घर में माहौल सकारात्मक रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके जीवन को नई दिशा प्राप्त होगी।

तुला राशि

शिवरात्रि का दिन आपके लिए वरदान साबित होगा। मन की इच्छाएं पूरी होंगी। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी।

 

Exit mobile version